बदरवास थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
बदरवास - कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम खपरिया में पुराने विवाद के चलते एक युवक ने महिला का रास्ता रोक लिया और महिला के विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की जानकारी के अनुसार फरियादिया गत दिवस शाम 5 बजे किसी काम से जा रही थी। घर के पास खड़े कुछ लोगों ने मिलकर रास्ता रोक लिया और गाली देने लगे। जब फरियादिया ने विरोध किया तो आरोपितों ने मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। दोपहर में थाने पहुंची फरियादिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।
Tags
बदरवास
