रोहित वैष्णव कोलारस - कोलारस नगर परिषद को तीन दिनों में तीसरे सीएमओ के रूप में सौंगात मिली है। दरासल कोलारस नगर परिषद में पदस्थ सीएमओ रमेश भार्गव चार जनवरी से अस्वस्थ चल रहे थे। जिसके चलते 11 जनवरी को संयुक्त संचालक द्वारा रमेश भार्गम के स्थान पर कोलारस का अतिरिक्त प्रभार बदरवास के सीएमओ सौरभ गौड़ को सौपा गया था। इसी बीच नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी किये गये आदेश में 12 जनवरी को कोलारस नगर परिषद का प्रभारी सीएमओ बनाकर महेश चन्द्र जाटव को भेजा गया। इसी बीच बुधवार को कोलारस सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार प्रभारी सीएमओ के रूप में सौरभ गौड़ ने संभाला जैसे ही उन्हें सूचना मिली की कोलारस नगर परिषद का सीएमओ महेश चन्द्र जाटव बनाये जाने के आदेश भोपाल से जारी हो चुके है। कोलारस का अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले सौरभ गौड़ को नये सीएमओ महेश चन्द्र जाटव के आने तक कोलारस सीएमओ का काम काज बदरवास के साथ देखना होगा और यदि सीहोर से जाटव कोलारस नहीं आते है। तो ऐसी स्थिति में कोलारस सीएमओ के लिये नये आदेश अथवा बदरवास के सीएमओ सौरभ गौड़ को भी कोलारस का सीएमओ नगरीय विकास विभाग बना सकता है। कुल मिलाकर कोलारस नगर परिषद में 10 तारीक को सीएमओ रमेश भार्गव, 13 तारीक को सीएमओ सौरभ गौड़, 13 तारीक में ही महेश चन्द्र जाटव के रूप में तीन दिन में तीन सीएमओ की सौगात सीएमओ रमेश भार्गव के अस्वस्थ हो जाने के चलते मिली है। किन्तु जब तक महेश चन्द्र जाटव कोलारस सीएमओ के रूप में पदभार नहीं संभालते तब तक कोलारस सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार बदरवास सीएमओ सौरभ गौड़ के पास रहेगा।
सीएमओ भार्गव के अस्वस्थ होने के बाद कोलारस नगर परिषद को तीन दिन में मिले तीन सीएमओ
Tags
कोलारस
