मध्यप्रदेश के लोगो माता बैष्णों देवी जाने के लिये उज्जैन से 16 फरवरी सें प्रतिदिन ट्रेन

मध्यप्रदेश के लोगो माता बैष्णों देवी जाने के लिये उज्जैन से 16 फरवरी सें प्रतिदिन ट्रेन

उज्जैन - वैष्णोदेवी के लिए 16 से प्रतिदिन ट्रेन, आगमन-प्रस्थान में कोई बदलाव नहींवैष्णोदेवी जाना चाहते हैं तो 16 फरवरी के बाद की योजना बनाई जा सकती है। रेलवे ने डॉ. आंबेडकरनगर से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के लिए 16 फरवरी से नियमित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मंडल रेल प्रवक्ता के अनुसर ट्रेन नंबर 02919ध्02920 डॉ. आंबेडकरनगर श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा सुपरफास्ट स्पेशल प्रतिदिन चलेगी। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए मालवा स्पेशल एक्सप्रेस को त्रिसाप्ताहिक से प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नं. 02019 डॉ. आंबेडकरनगर श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा स्पेशल एक्‍सप्रेस 16 फरवरी से अगले आदेश तक और ट्रेन नं. 02920 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा डॉ. आंबेडकरनगर स्पेशल एक्सप्रेस 18 फरवरी से अगले आदेश तक प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन में एक सेकंड एसी, छह थर्ड एसी, आठ स्लीपर और तीन सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। गाड़ी के आगमन, प्रस्थान समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म