बदरवास में पुलिस द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर नागरिको ने किया अभिनंदन
हरीश भार्गव, शीलकुमार यादव, विशोक व्यास कोलारस - बदरवास - कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बदरवास में बुधवार को व्यापारीयो द्रारा पुलिस के सम्मान में अग्रवाल धर्मशाला में पुलिस के सम्मान में समारोह रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल रहे। बदरवास में कुछ समय पूर्ब कनक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी हुई थी जिसमे व्यापारियों द्रारा जुलूस निकाला गया था जिसको पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए गिरोह के सरगना को जल्द ही गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया बुधवार को उसी के उपलक्ष्य में बदरवास में व्यापारियों द्रारा पुलिस का सम्मान किया। इस समारोह में जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। कलेक्टर महोदय ने कहा कि पुलिस को हमेशा गलत नही समझना चाहिए क्योंकि पुलिस तो लोगो की हेपाजत के लिए ही होती हैं।
लेकिन हमें कभी भी कोई धरना या जुलूस नही निकलना चाहिए क्योंकि यदि हम इस तरह के काम करते हैं तो उससे पुलिस को दिक्कत होती हैं।उसका दिमाग डायवर्ड हो जाता है और इससे पुलिस चोर पर दिमाग नही लगा पाती।इसमे पुलिस अधीक्षक महोदय ने भी पुलिस टीम की तारीफ की हमारे बदरवास थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ओर इंदार रन्नौद थाना प्रभारी ने मिलकर एक टीम बनाई जिसमे गुना पुलिस की मदद से उन्होंने उस गैंग के मुखिया को पकड़कर उससे माल बरामद किया इस तरह के कार्यक्रम से पुलिस का हौसला अफजाई होता हैं। इस मौके पर पत्रकारों ने भी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल का सम्मान किया। और कोलारस के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव ने भी इस कार्यक्रम में पुलिस कप्तान एवं सभी थाना प्रभारी की तारीफ की ओर कहा पुलिस ने बहुत ही जल्द चोरी को खुलासा किया है कि और जब से पुलिस कप्तान आये हैं उन्होंने बहुत ही अच्छे कार्य किये हैं और हम सब व्यापारी भी मिलकर सी सीसीटीवी कैमरे लगवाए जिससे पुलिस को मदद मिलेगी। वही कोलारस विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी ने भी पुलिस अधीक्षक कलेक्टर महोदय एवं सभी थाना प्रभारी की सराहना की। इस कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एस डी ओ पी अमरनाथ वर्मा, बदरवास थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय, रन्नौद थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी, कोलारस थाना प्रभारी संजय मिश्रा, आगर मालवा थाने में पदस्थ एस आई रामबीर सिंह कुशवाह दाऊ, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला बैजनाथ सिंह यादव, कोलारस विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, कोलारस पूर्ब विद्यायक महेंद्र सिंह यादव, बदरवास नगर उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव भोले,भाजपा नेता कल्याण सिंह यादव, जनपद उपाध्यक्ष रामवीरसिंह यादव,व्यापारियों में रमेशचंद्र अग्रवाल बीरा, ब्रजेश मित्तल, बल्ली ठेकेदार, शिवम, तथा पत्रकार साथियो में शीलकुमार यादव, किरण शर्मा ,राहुल दुवे, देवेंद्र शर्मा, विजय शर्मा, संजीब जाट, मोनू चतुर्वेदी, रामजीलाल बाबा,सुमित यादव, नरेंद्र ग्वाल,आदि पत्रकारो ने मिलकर पुलिस अधीक्षक महोदय का स्वागत किया और उपस्थित रहे, अंत मे व्यापारियों ने सभी लोगो का आभार जताया।

