विधायक रघुवंशी ने गौशाला सहित रोड़ों का मंगलवार को किया भूमि पूजन

विधायक रघुवंशी ने गौशाला सहित रोड़ों का मंगलवार को किया भूमि पूजन 

कोलारस - कोलारस विधानसभा के ग्राम उकावल में मंगलवार को विधायक रघुवंशी ने 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गौशाला का भूमि पूजन किया एवं ग्राम सनवारा में लगभग 39 लाख रुपए लागत से बनने बाली सनवारा से वैडारी तक 03किमी. लंबाई की मिटटी मुरम रोड व ग्राम - नैतवास में लगभग 22 लाख रुपए लागत से बनने बाली नैतवास से भटऊआ तक 02 किमी. लंबाई की मिट्टी मुरूम रोड का भूमि पूजन किया। इस दौरान ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी तथा उनका निराकरण भी किया।

कोलारस के इंदार में सरस्वती शिशु मंदिर के नवीन भवन की आधार शिला रखी विधायक रघुवंशी ने 

कोलारस - कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इंदार में मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर विधालय का भूमि पूजन किया गया। विद्या भारती की ग्रामीण इकाई ग्राम भारती शिक्षा समिति शिवपुरी अंतर्गत मंगलवार को ग्राम इंदार में सरस्वती शिशु मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक रघुवंशी ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर की महत्वता को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2016 में मेरे द्वारा विद्यालय हेतु भूमि के लिए 5 लाख रुपये दिए गए थे। जिससे भूमि क्रय कर विद्यालय के निर्माण हेतु आज भूमि पूजन किया गया। शीघ्र ही सरस्वती शिशु मंदिर बनकर तैयार होगा। जिसमें शिक्षा के साथ साथ बच्चों को अच्छे संस्कार भी मिलेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म