कोलारस परगने में कुछ सेंटरों पर फसल खरीदी के पंजीयन प्रारम्भ, शेष पर भी जल्द प्रारम्भ होंगे पंजीयन

कोलारस परगने में कुछ सेंटरों पर फसल खरीदी के पंजीयन प्रारम्भ, शेष पर भी जल्द प्रारम्भ होंगे पंजीयन 

कोलारस - कोलारस विधानसभा क्षेत्र में रवि की फसल विक्रय हेतु किये जा रहे पंजीयन करने के लिये पंजीयन केन्द्र पर जाकर करा सकते है। रवि विपणन वर्ष 2021 में समर्थन मूल्य पर गेंहू, चना, सरसों, मसूर उपार्जन हेतु कोलारस विधानसभा क्षेत्र में किसान पंजीयन हेतु निम्नवत् स्थान निश्चित किए गए हैं। बदरबास-के अटलपुर आंगनबाड़ी भवन पिरोठ में पंचायत भवन बिजरौनी में अतिरिक्त भवन में शनिवार को दोपहर 12 बजे से निःशुल्क पंजीयन होंगे । 

 कोलारस तहसील क्षेत्र में बनाये गये पंजीयन केन्द्र इस प्रकार से है। 

1. ग्राम संगठन चंदैनी कोलारस, स्थान - कोलारस

2. ग्राम संगठन लुकवासा, कोलारस, स्थान - लुकवासा (पंचायत)

3. ग्राम संगठन कुम्हरौआ , कोलारस, स्थान - कुम्हरौआ (कोलारस)

4. ग्राम संगठन सेसई, कोलारस, स्थान - बेंहटा में

5. हरदौल एग्रीकल्चर मार्केटिंग प्रो.कं. कोलारस, स्थान - खरई

6. ग्राम संगठन नेतवास, कोलारस, स्थान - नेतवास

7. सेवा सहकारी संस्था पचावली, स्थान - पचावली  

कोलारस की तरह ही बदरवास तहसील क्षेत्र में बनाये गये पंजीयन केन्द्रों की जानकारी निम्न प्रकार से है। 

1. ग्राम संगठन पीरोठ, बदरवास, स्थान - पीरोंठ

2. ग्राम संगठन अटलपुर, बदरवास, स्थान - अटलपुर

3. ग्राम संगठन बूढाडोंगर, बदरवास, स्थान - बूढाडोंगर

4. गोपिका स्व-सहायता समूह बदरवास, स्थान - बिजरौनी

5. सेवा सहकारी संस्था बदरवास, स्थान - बदरवास

6. सेवा सहकारी संस्था रन्नौद बदरवास, स्थान - खरैह

7. सेवा सहकारी संस्था अकाझिरी, बदरवास, स्थान - अकाझिरी

किंतु वर्तमान में कोलारस में चंदेनी, कम्हरौआ, बेंहटा और पचावली में तथा बदवास में खरैह, अकाझिरी और बदरवास में पंजीयन प्रारंभ हैं, किन्हीं कारणों से अन्य स्थानों पर पंजीयन अभी प्रारंभ नहीं हो सके हैं जो शीघ्र प्रारंभ होगें। किसान भाईयों से आग्रह है कि जिन स्थानों पर पंजीयन प्रारंभ नहीं है। वहां किसान अन्य किसी भी नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर 20 फरवरी तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। बाद में उपार्जन केन्द्र निर्धारित होने पर किसानों की फसल उपार्जन केन्द्र की मैपिंग के अनुसार नजदीक केन्द्र पर ही तुलेगी। उपर्युक्त सभी पंजीयन केंद्रों पर पटवारी को नोडल नियुक्त किया गया है। जिनके मोबाइल नंबर पंजीयन केंद्र पर चस्पा (लिखे होंगे) होंगे। जो किसानों को पंजीयन के दौरान आने वाली समस्याओं का निराकरण करेंगे।

2 टिप्पणियाँ

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म