बदरवास में सड़क हादसे में एक की मौत दो घायल
बदरवास - कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बदरवास क्षेत्र में डॉ. गुनमाला हॉस्पिटल के पास एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने 01 बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार युवक खैमचंद जाटव की ट्रेक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। जबकि दो युवक शिवसिंह जाटव और गब्बू जाटव गंभीर रूप से घायल । जानकारी के अनुसार तीनों युवक बदरवास कस्बे मेें आयोजित क्रिकेट मैच देखकर वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में ही ट्रक्टर से टक्कर लगने से एक की मौत दो घायल हो गये पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रेक्टर जप्त कर लिया। जबकि ट्रेक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304ए, 279, 337 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। जानकारी के अनुसार खैमचंद जाटव, शिवसिंह जाटव और गब्बू जाटव मैच देखने के लिए कस्बे में आए थे, शाम करीब 7 बजे तीनों मैच खत्म होने के बाद अपने घर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही बाइक डॉ. गुनमाला के हॉस्पिटल के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 33 ए 5044 ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों युवकों बाइक से छिटककर सडक पर गिर गए। इसी दौरान ट्रेक्टर सडक पर गिरे खैमचंद जाटव को रौंदते हुए निकल गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि शिवसिंह और गब्बू जाटव घायल हो गए। घटना के बाद ट्रेक्टर चालक मौके पर ट्रेक्टर छोड़कर फरार हो गया।
