कांग्रेस ने घोषित किया विधायक संजय शुक्ला को महापौर उम्मीदवार

कांग्रेस ने घोषित किया विधायक संजय शुक्ला को महापौर उम्मीदवार

इंदौर शहर कांग्रेस समिति द्वारा गुरुवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में आपाधापी और अव्यवस्थाओं के बीच चुनाव प्रभारी और पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ ने मंच से कांग्रेस की ओर से महापौर पद के प्रत्याशी के रूप में विधायक संजय शुक्ला के नाम की घोषणा की।  नगर निगम चुनाव टिकट वितरण के लिए बनाई गई समन्वय समिति के सदस्य तय समय से करीब सवा घंटा देरी से सम्मेलन स्थल पर पहुंचे। इस कारण सुबह 11 बजे शुरू होने वाला सम्मेलन दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शुरू हो सका।इस बीच कार्यकर्ता मंच के सामने शक्ति प्रदर्शन में लगे रहे। भीड़ हटाने और नारेबाजी बंद करवाने के लिए समन्वय समिति के सदस्य नेताओं को बार-बार मंच से अपील करना पड़ी।​उल्लेखनीय है की गाठ २० वर्षों से इंदौर नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म