वसंत पंचमी मंगलवार को किराना व्यापारी एवं भक्तगण कोलारस से बांकडे बाबा तक निकालेंगे धार्मिक यात्रा

वसंत पंचमी मंगलवार को किराना व्यापारी एवं भक्तगण कोलारस से बांकडे बाबा तक निकालेंगे धार्मिक यात्रा

कोलारस - कोलारस किराना व्यापारी एसोसिएशन एवं प्रभात फेरी भक्त मंडल द्वारा 16 फरवरी मंगलवार विध्या एवं वुद्धी की दाता मां सस्वती जी की जयंती के उपलक्ष में कोलारस रामलीला मैदान से सुबह करीब 04 बजे प्रभात फेरी के साथ भजन किर्तन करते हुये डीजे की धुन पर कोलारस एवी रोड़ होते हुये पड़ोरा, सेसई, शिवपुरी से बांकड़े बाबा मंदिर पहुंच कर हनुमान जी महाराज के चरणों में बंदन करते हुये भोग लगाकर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। करीब 30 किमी की धार्मिक यात्रा में व्यापार एसोसिएशन एवं धर्म प्रेमी लोग सुबह करीब 04 बजे कोलारस से रवाना होकर दोपहर करीब 12 बजे बांकड़े बाबा हनुमान जी महाराज के दरवार में करीब एक सैंकड़ा भक्तगणों के साथ माथा टेकेंगंे। कोलारस किराना व्यापारी एसोसिएशन के संयोजक एवं प्रवक्ता सुनील विजरौनी वालों ने कहा कि लोगो को एक साथ इतनी लम्बी यात्रा करने का अनुभव नहीं है। काफी लम्बे समय बाद व्यापारी एसोसिएशन इतनी लम्बी धार्मिक यात्रा निकाल रहा है। दोपहर धूप से बचने के लिये यात्रा में शामिल होने वाले सभी भक्तगण समय का विशेष ध्यान रखें साथ ही यात्रा के दौरान लोगो को थकावट से बचने के लिये पड़ोरा, सेसई, बढौदी पर विश्राम देते हुये धार्मिक यात्रा मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे बांकड़े बाबा के दरवार में पहुंचेगी जहा सुन्दरकाण्ड के साथ माता सस्वती जी की पूजा एवं भोग लगाकर यात्रा में शामिल सभी भक्तगणों को प्रसाद की व्यवस्था किराना व्यापारी एसोसिएशन द्वारा रखी गई है। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म