किसान ऑनलाईन दर्ज कर सकेंगे फसलों की जानकारी
शिवपुरी - आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा फसल गिरदावरी के तीनों मौसम खरीफ, रबी और जायद की समय सीमा एवं फसल गिरदावरी कार्य गुणवत्तापूर्वक करने के लिए नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नवीन निर्देशों के तहत किसान अपनी भूमि पर उगाई गई फसलों की जानकारी स्वतः राजस्व विभाग के एमपी किसान एप, लोकसेवा केन्द्र, एमपी ऑनलाईन, नागरिक सुविधा केन्द्र सीएससी के माध्यम से भी भू-अभिलेख में दर्ज करा सकते हैं। किसान द्वारा दी गई जानकारी का सत्यापन राजस्व अमले द्वारा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि फसल गिरदावरी के आकड़े फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल ऋण, कृषि ऋण, न्यूनतम समर्थन मूल्या योजना, आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत फसल हानि की स्थिति में राहत प्रदान करने आदि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
Tags
शिवपुरी
