नगर परिषद कोलारस में सोमवार को जन समस्या समाधान शिवर सम्पन्न

नगर परिषद कोलारस में सोमवार को जन समस्या समाधान शिवर सम्पन्न  

कोलारस - सोमवार को नगर परिषद कोलारस द्वारा जन समस्याओं को लेकर सोमवार को जगतपुर में टेंट लगाकर नगर के लोगो की जन समस्याओं को सुना एवं निराकरण किया गया। इस मौके पर स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। नगर परिषद कोलारस द्वारा स्वच्छता की शपथ अभियान चला कर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं नगर को स्वच्छ बनने का कार्य किया जा रहा है। 

नगर परिषद कोलारस द्वारा जारी नोट में स्वच्छता की शपथ इस प्रकार लिखी गई है। कि हम स्वच्छता की शपथ लेते है। कि हम अपने घरों का कचरा न सड़क पर फेकेंगे न ही किसी को फेकने देंगे हम अपने घरों का गीला कचरा एवं सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखेंगे और नगर परिषद की कचरा गाड़ी में ही डालेंगे हम यह भी शपथ लेते है। कि हम वन टाइम यूज प्लास्टिक एवं पाॅलिधीन का प्रयोग नहीं करेंगे तथा हम शाॅपिंग हेतु कपड़े से बने थैले का ही प्रयोग करेंगे। जिससें हमारा नगर, शहर, गांव स्वच्छ रहे। इस मौके पर कोलारस एसडीएम गणेश जयसवाल, नगर परिषद सीएमओ महेश चंद जाटव, पूर्व वार्ड पार्षद राजकुमार भार्गव, जुली शर्मा, प्रिया जाट, शगर सडैया, पप्पू शर्मा, अर्पित जैन, जाहिद फारूकी, आबिद खां, शिवराज दांगी, शिवम शिवहरे, प्रदीप खैमरिय, विकास पाराशर, आनंद तिवारी सहित अनेक कर्मचारी और नगर के अनेक लोग शामिल हुये। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म