उद्यानिकी कर्मचारी तोमर की शासकीय कार्य से जाते समय दुर्घटना में मौत
कोलारस - कोलारस के उद्यानिकी विभाग कोलारस में उद्यानिकी ग्रामीण विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे सुखराम सिंह तोमर आयु 62 वर्ष के करीब निवासी ग्राम खडेयार जिला मुरैना हाल निवासी ग्वालियर जोकि 28 जनवरी की दोपहर करीब 12ः30 बजे कोलारस से शासकीय कार्य के चलते पंचावली गिरदावल मोनिटरिंग की जांच हेतु जा रहे थे। उसी दौरान पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास उकावल तिराहे के नजदीक ट्रक से लगी फटकार के बाद एनएचएआई की एम्बुलेंश कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आई जहां सिर में गम्भीर चोट होने के कारण उन्हें रैफर किया गया उनका कई दिन गुड गांव के वेदांता निजी स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार - गुरूवार की मध्यरात्रि उनका दुःखद निधन हो गया। उद्यानिकी ग्रामीण विस्तार अधिकारी तोमर का छोटा वेटा डिप्टी कलेक्टर के पद पर यूपी में ट्रेनिंग पर है। उनके लोटने पर शुक्रवार को ग्वालियर में अंतिम संस्कार का कार्यक्रम रखा गया है। शांत सुभाव के तोमर के निधन की खबर जैसे ही कोलारस के लोगो को लगी अधिकारी कर्मचारियों से लेकर समाज के लोग, अभिभाषक, मीडिया जगत से लेकर नगर के गणमान्य नागरिकों ने सेवा निवृत होने से ठीक 03 माह पूर्व शासकीय सेवा के दौरान दुर्घटना के शिकार हुये तोमर को मध्यप्रदेश शासन की ओर से आर्थिक मद्द के साथ उनके बड़े बेटे को शासकीय सेवा में तत्काल लेने की मांग कोलारस के लोगो ने की है।
श्री तोमर के निधन पर कोलारस के लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त की है
केलारस - कोलारस के उद्यानिकी विभाग में पदस्थ रहे श्री तोमर के दुःखद निधन की खबर सुनकर कोलारस के लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालों में घनश्याम पाठक, रामेश्वर भार्गव, राकेश राजावत, उदयभान सिंह तोमर, हरीश भार्गव, सुनील तोमर, भतर सिंह चैहान, अनिल जादौन, लालू चैहान, डाॅ. राजेश भार्गव, राजकुमार भार्गव, रामप्रकाश सिकरवार, मिश्रा जी, इन्द्रवीर सिंह, संजू शर्मा, अशोक चैवे, शकिर खान, नाथूराम वैष्णव, बालकदास वैष्णव, राधेश्याम, अंकेश कुशवाह, विशोक व्यास, शीलकुमार यादव, कल्लू वैष्णव, शैलेन्द्र राजावत, बल्लू राजावत सहित अनेक लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
