कोलारस के मालवा स्कूल के पीछे एक पेड़ से लटका मिली शव, बीमारी से दुखी था वृद्ध
कोलारस - कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राई रोड़ मालवा स्कूल के पीछे गुरूवार की सुबह एक पेड़ पर एक वृद्ध व्यक्ति की लाश लटकी मिलने से नगर में सनसनी फैल गई। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश की शिनाख्त के बाद लाश को पीएम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार रामचरण पुत्र चिन्टूलाल जोगी उम्र 65 साल निवासी मानीपुरा बीते लंबे समय से बीमारी के चलते परेशान चल रहे थे। गुरूवार की सुबह उसकी लाश मालवा स्कूल के पीछे एक पेड़ से लटकती मिली। जानकारी मिली है। कि उक्त व्यक्ति कुछ समय पहले ही किसी गाँव से मानीपुरा में आकर परिवार के साथ रह रहा था। मृतक का बेटा दीपक बताया गया है। जोकि कोलारस में शराब कंपनी की गाड़ी का ड्राइवर है।
Tags
कोलारस
