कोलारस - कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के अथक प्रयासों से कोलारस विधानसभा क्षेत्र में तीन स्थानों पर कई गांवों को जोड़ने के लिये करीब 10 करोड़ की लागत से नवीन सड़के मध्यप्रदेश सरकार के बजट में स्वीकृति दिलाने पर कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी का धन्यवाद व्यक्त भाजपा नेता राजकुमार भार्गव द्वारा किया गया है। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में तीन नवीन सड़कों की स्वीकृति के क्रम में 1- ग्राम लुकवासा-चंदनपुर रोड से अटरुनी - लंबाई 3.50 किमी, 2.90 करोड़, 2- ग्राम अनंतपुर से लुकवासा - लंबाई 5.00 किमी, 3.89 करोड़, 3- ग्राम मेघोनाबड़ा से देपराई व्हाया दादूखेड़ी - लंबाई 4.50 किमी, 3.90 करोड़ को मिलाकर करीब 10 करोड़ की नवीन सड़कों की स्वीकृति कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी द्वारा दिलाये जाने पर ग्रामीण जनों की ओर से भाजपा पार्षद राजकुमार भार्गव द्वारा आभार प्रकट किया गया है।
Tags
कोलारस