डाॅ. राजकुमार को सिविल सर्जन बनाये जाने पर बधाईयां
कोलारस - शिवपुरी जिले के चिकित्सालय के वर्तमान सिविल सर्जन डाॅ. पीके खरे ने अस्वस्थ्य रहने के कारण सीएमएचओ को अन्य जिम्मेदार चिकित्सक को सिविल सर्जन बनाने का आग्रह किया था। उनके आग्रह पर सीएमएचओं डाॅ. एएच शर्मा ने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देश पर नए सिविल सर्जन के रूप में डाॅ. राजकुमार ऋषिश्वर को नियुक्त किया है। पदभार संभालने पहुंचे डाॅ. राजकुमार ऋषिश्वर का मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वागत किया डाॅ. ऋषिश्वर ने विश्वास दिलाया कि वह अपने दायित्व का पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगें। डाॅ. ऋषिश्वर को सिविल सर्जन बनाऐ जाने पर बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रधान संपादक हरीश भार्गव, शीलकुमार यादव, विशोक व्यास, दीपक वत्स, संजू शर्मा, सूरज यादव, हार्दिक गुप्ता, अनंत सिंह जाट, रोहित वैष्णव, अंकेश कुशवाह आदि ने बधाई दी।