सोमवार की सुबह 06 बजे तक रहेगा शिवपुरी जिले में जनता कर्फ्यू

सोमवार की सुबह 06 बजे तक रहेगा शिवपुरी जिले में जनता कर्फ्यू

शिवपुरी - जिले में कोरोना वायरस के घटते मरीजों के चलते शिवपुरी जिले के समस्त बाजार सप्ताह में 6 दिन यानि की सोमवार की सुबह 09 बजे से शनिवार की रात्रि 08 बजे तक 6 दिन बाजार करीब दो माह बाद खुले जिससे दुकानदारों से लेकर किसानों एवं आम लोगों ने राहत की सांस अवश्य ली शनिवार की रात्रि 10 बजे से सोमवार की सुबह 06 बजे तक अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शिवपुरी जिले एवं तहसील मुख्यालय में जनता कर्फ्यू के चलते बाजार बंद रहेंगे।

धारा 144 के तहत आदेश जारी -  कलेक्टर

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अक्षय कुमार सिंह ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं। जिसके तहत पूरे जिले में प्रत्येक रविवार को जनता कर्फ्यू रहेगा जो शनिवार रात्रि 10 बजे से सोमवार प्रातः 06 बजे तक प्रभावी रहेगा रविवार को कोरोना कर्फ्यू के दौरान जिले में संचालित पेट्रोल-पंप, दूध डेयरी खुली रहेंगी एवं गैस सिलेण्डरों की होम डिलेवरी की जा सकेगी।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म