योग दिवस के अवसर पर पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर प्याऊ लगाकर की जल सेवा प्रारम्भ
कोलारस - कोलारस पूरनखेड़ी टोल प्लाजा जोकि इरकाॅन कम्पनी द्वारा विनोद मलिक को ठेके पर दिया गया है ठेकेदार विनोद मलिक के निर्देश अनुसार सोमवार योग दिवस एवं निर्जला एकादसी के पावन पर्व पर टोल मैनेजर प्रदीश शर्मा एवं बीकेएम कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा पीने के पानी की समस्या को देखते हुये टोल प्लाजा पूरनखेड़ी के बाहर सोमवार को प्याऊ लगाकर टोल टैक्स से गुजरने वाले रहगीरों के लिये जल सेवा प्रारम्भ की इस अवसर पर बीकेएम कम्पनी एवं इरकाॅन कम्पनी के स्टाफ मौजूद रहे।
Tags
कोलारस
