कोलारस के गुगवारा का युवक अपने साले की शादी में शामिल होने गया पेड़ पर लटकी मिली लाश
कोलारस - बदरवास - कोलारस परगने के बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धुआं में अपनी पत्नि के साथ साले की शादी में शामिल होने गए युवक की जंगल में मिली लाश सूचना लगते ही मौके पर पहंुची पुलिस मामले की जांच में जुटी मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धुआं में मृतक रामप्रसाद पुत्र गंगाराम उम्र 25 साल निवासी ग्राम गुगवारा थाना कोलारस 10 जून को अपनी पत्नि के साथ साले की शादी में शामिल होने के लिये बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम धुआं में आया था बीते रोज वह घर से बिना किसी को बताए गायब हो गया पत्नि के मायके वालों ने ढूंढा तो घर वालों को बीती रात को पता चला की रामपुर की तलैया जंगल में करदाई के पेड़ पर रामप्रसाद की लाश लटकी मिली मृतक के भाई रवि पुत्र गंगाराम ने बदरवास थाने में सूचना दी जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच जारी कर दी है।