कोलारस - कोलारस में सोमवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन मध्यप्रदेश के तत्वधान में कोलारस के एक साथ सभी स्कूलों ने ताला लगाकर S.D.M. कार्यालय एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुँचकर मांगों के निराकरण को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर स्कूलों का ताला लगाकर सांकेतिक रूप से चाबियां भी सोंपी इस संबंध में एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि लगभग 16 महीनों से विद्यालय बंद है इस समय सभी प्राइवेट स्कूल संचालक व इनमे कार्य करने बालों की आर्थिक स्तिथि दयनीय है इसलिए सरकार सभी स्कूल संचालकों को आर्थिक मदद देने के साथ ही सभी प्रकार के टेक्स, बिजली बिल, बैंक की किस्तों आदि को माफ कराए । मांगों को पूरा न होने तक एसोसिएशन द्वारा सभी स्कूलों को 12 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर ऑनलाइन, ऑफलाइन कार्य पूरी तरह बंद कर विद्यालय संबंधी किसी भी तरह से प्रशासनिक सहयोग न करने व शासकीय सभी व्हाट्स एप्प ग्रुपों से बाहर होकर विरोध दर्ज किया ।
विरोध...कोलारस के निजी स्कूल संचालकों ने ताला लगाकर चाबी प्रशासन को सौंपी साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया
Tags
कोलारस
