कोलारस - गत दिबस मध्यप्रदेश शासन के पंचयात एवं ग्रामीण विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया अपने दो दिबसीय दौरे पर शिवपुरी पधारे थे प्रभारी मंत्री बनने के प्रथम आगमन पर जिले की सीमा अतलपुर से लेकर सैकड़ों जगह प्रभारी मंत्री का ऐतिहासिक स्वागत किया गया इसी क्रम में जनभागीदारी समिति महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष जगदीश जादौन पूर्व पार्षदगण मंगलसिंह कुशवाह, प्रतापभानु जाट, महेश गुप्ता ,वीर सिंह जाटव,युवा नेता प्रदीप धाकड़, आदि भार्गव, प्रदीप बैरागी, अभिषेक जैन आदि ने कोलारस नगर के प्रमुख मार्ग काजी कोट से लेकर गोपाल मंदिर गली, खटीक मोहल्ला, एप्रोच रोड, जैन मंदिर गली सहित अनेक नगर के मार्गों की मरम्मत नगर बन्द पड़ी स्टेट लाईट, खुले पड़े चेम्बर एवं फूटी पड़ी पानी के पाईप लाइनों की मरम्मत की मांग की गई जिसको प्रभारी मंत्री के सभी युवाओं की बात को धैर्य पूर्वक सुना एवं शीघ्र ही उक्त समस्याओं को हल कराने का आश्वाशन दिया।
जन समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री को सौपा ज्ञापन - जगदीश जादौन
Tags
कोलारस
