सुरवाया थाना प्रभारी शर्मा द्वारा अवैध फर्सी परिवहन करते हुये ट्रेक्टर-ट्राॅली पकडी

सुरवाया थाना प्रभारी शर्मा द्वारा अवैध फर्सी परिवहन करते हुये ट्रेक्टर-ट्राॅली पकडी

शिवपुरी - शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल द्वारा चलाये जा रहे अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन के खिलाफ कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया एवं एसडीओपी करैरा जीडी शर्मा के मार्ग दर्शन में बुधवार को इलाका भ्रमण के दौरान अमोला घाटी से लौटते समय थाना प्रभारी सुरवाया हरीशंकर शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि डबिया खुटैला की तरफ से एक महिन्द्रा ट्रेक्टर लाल रंग का जिसमें अवैध फर्सी पत्थर भरे हुये खुटैला की तरफ से फोर लाईन तरफ आ रहा है मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु खुटैला रोड़ पर चैकिंग लगाई गई तो खुटैला की तरफ से एक ट्रेक्टर महिन्द्रा 605 लाल रंग का जिसका नम्बर एमपी 08 एए 4460 है आता दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने घेराबन्दी कर पकडा चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जहेन्दर पुत्र कमर लाल गुर्जर उम्र 19 साल निवासी खुटैला का होना बताया चालक से उसके ट्रेक्टर ट्रोली में भरे हुये पत्थर की रायल्टी के संबंध में पूछने पर उसके पास कोई रायल्टी न होना पाया मौके पर ट्रेक्टर ट्रोली मय पत्थर फर्सी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में जप्त कर थाना लाकर वैधानिक कार्यवाही की गई उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुरवाया हरीशंकर शर्मा के अलावा का.वा.सउनि श्रीकान्त शर्मा, शमशेरसिंह, अतिबल सिंह, प्रदीप राणा, रामप्रसाद सिंह, दशरथ सिंह, दर्शनसिंह की सराहनीय भूमिका रही। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म