बदरवास में आजीविका मिशन द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के उददेश्य से रोजगार मेले का किया आयोजन

बदरवास में आजीविका मिशन द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के उददेश्य से रोजगार मेले का किया आयोजन 

बदरवास - बदरवास में मंगलवार को आजीविका मिशन द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के उददेश्य से आजीविका मिशन बदरवास ने एसआईएस कम्पनी के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन मंगलवार को जनपद सभागार में किया गया जिसमें एसआईएस कंपनी द्वारा युवाओं को कंपनी की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई एवं रोजगार मेले का शुभारम्भ जनपद सीईओ सुमन चक्क चैहान द्वारा किया गया कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक धर्मेंद्र उपाध्याय द्वारा दी गयी कार्यक्रम में आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक तृप्ति राय, सहायक ब्लॉक प्रबंधक राजकुमार शर्मा, आदेश पाठक ,महेंद्र शर्मा(मोंटी) मोनू एवं विभिन्न ग्रामो से आये 117 हितग्राही उपस्थित रहे रोजगार मेले में कुल पंजिकृत युवा 112 जिसमें से 21 युवाओं का चयन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म