भाई चारे का पर्व ईद बुधवार गले मिलकर मनाया जायेगा

भाई चारे का पर्व ईद बुधवार गले मिलकर मनाया जायेगा

कोलारस - 21 जुलाई को मनाई जाएगी बकरीद ईद के करीब 70 दिनों के बाद ईद अल-अजहा या बकरीद मनाई जाती है। बकरीद 2021 इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-अजहा 12वें महीने के 10वें दिन मनाया जाता है। इसे बकरा ईद, बकरीद, ईद अल-अधा, ईद कुर्बान, कुर्बान बयारामी और जुल हिज्जा के नाम से पुकारा जाता है। ईद अल-फितर (मीठी ईद) के बाद मुसलमानों का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। ईद उल-फितर जहां पवित्र महीने रमजान के अंत का प्रतीक है, उसी तरह बकरी ईद वार्षिक हज यात्रा के अंत का प्रतीक है। इस वर्ष भारत में यह शुभ पर्व 21 जुलाई 2021 को मनाया जाएगा।

ईद-उल-अजहा को लेकर राज्य सरकारों ने जारी की गाइडलाइंस

बकरीद को ही ईद-उल-अजहा के नाम से भी जाना जाता है जो इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। बकरीद का त्योहार रमजान महीना खत्म होने के 70 दिन के बाद मनाया जाता है। इस दिन इस्लाम धर्म के वाले मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद जानवरों की कुर्बानी देते हैं। भारत में इस बार 21 जुलाई को बकरीद मनाई जाएगी। कोरोना को देखते हुए बकरीद की रौनक थोड़ी फीकी रहेगी। इस खतरनाक संक्रमण से बचे रहने के लिए राज्य सरकारों ने कई तरह की गाइडलाइंस जारी की हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म