कोलारस एसडीएम को बढ़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कोलारस एसडीएम को बढ़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
कोलारस -  कोलारस में बुधवार को बढ़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम कोलारस एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन - कोरोना काल अब प्रदेश में समाप्ति की ओर अग्रसर है। इस वैश्विक महामारी ने पूरे विश्व के साथ अपने देश व प्रदेश को बुरी तरह प्रभावित किया है, इसमे कोई शक नहीं है प्रदेश की लोकप्रिय  कही जानेवाली इस सरकार ने, इस कोरोना महामारी में सकारात्मक कदम उठाये है परंतु सरकार ने कभी सोचा कि गरीब एवं मध्यम वर्ग के युवा आज बेरोजगारी एवं बढती महंगाई से उपेक्षा का शिकार है, वे भी इंसान है। इनमे भी  प्राण है? रोजंदारी के असंगठित मजदूर,  ओला / उबेर  टेक्सी चलानेवाले, प्राइवेट कार्यालय व फैक्टरी में कार्य करने वाले मजदूर /कर्मी , प्राइवेट हॉस्पिटल, प्राइवेट स्कूल/कालेजों के शिक्षक एवम उनमें कार्यरत कर्मी, बसों के ड्राइवर, कंडक्टर, क्लीनर, फेमिली पेंशन वाले छोटे कर्मचारी, एकल रह गये वृद्ध व्यक्ति, बीमारी से लाचार व्यक्ति, कोरोना से प्राइवेट हॉस्पिटल में लुटे -पिटे व्यक्ति,मध्यम वर्ग के परिवार इत्यादि के विषय में सरकार ने कभी कुछ सोचा ? क्या ये मध्य प्रदेश के नागरिक और इंसान नही हैं? इस हेतु कौन जवाबदेह है गैस, पेट्रोल,सब्जियों, रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं में आग लगी हुई है। सरकार इनके दाम लगातार बढ़ाते चली जा रही है। बेतहाशा बढ़ती मंहगाई ने मध्यम वर्ग की कमर ही तोड़ दी है। यह स्थिति  अत्यंत ही भयावह और डरावनी है। सरकार का यह दायित्व  है कि, महंगाई पर तुरंत ही काबू पाने हेतु समुचित उपाय करे व समय सीमा में इस पर कार्यवाही करे, अन्यथा स्थिति बेकाबू हो सकती है आशा है, आपकी जनहितैषी कही जाने वाली सरकार महंगाई पर काबू करने हेतु प्रभावी कार्यवाही कर , प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करेगी ऐसा न किये जाने की स्थिति में , आपकी सरकार की निष्क्रियता का पर्दाफ़ाश  करने और एक वृहद  जन आंदोलन करने हेतु, बाध्य  होंगी जिसके लिए मध्य प्रदेश सरकार स्वयं उत्तरदायी रहेगी ज्ञापन देने वालों में - विनोद रघुवंशी, शीतल जैन, अन्नू , अंकित अटूनी, अरूण अटूनी ,विजय यादव, सतेन्द्र चोहान, सोनू सरदार, अभिनव लुकवासा एवं सैकड़ों युवाओं ने महंगाई के विरोध में कोलारस एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म