TI ने 10 बालिकाओं को किया दस्तयाब महिला संबंधी मामलों में गंभीर
आबिद भौती - जिस प्रकार से पूर्व में महिला संबंधी मामलों का ग्राफ बड़ा था। जिसके चलते प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा ऐसे मामलों पर गंभीरता दिखाई गई और महिला एवं बालिकाओं को भाय मुक्त वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से अनेकों कार्यक्रम चलाए गऐ। जिन का मुख्य उद्देश्य महिला एवं बालिकाओं के साथ अपराध संबंधि मामलों में गिरावट लाना था।इसी क्रम में कार्यक्रम मुस्कान के द्वारा भी महिला एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई। इसी क्रम में शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के द्वारा बालिका संबंधि मामलों पर चलाए जा रहे अभियान मैं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन एवं पिछोर एसडीओपी देवेंद्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए। भौती थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम सविता सिंह के द्वारा लगातार सक्रिय रहते हुए कार्य किया गया जिसके फल स्वरूप भौती थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम सविता के द्वारा अभी तक थाना क्षेत्र की 13 वर्ष से लेकर 17 वर्ष तक की 10 नाबालिक बालिकाओं को दस्तयाब किया है। जिनमें से कुछ मामले तो 2 वर्ष पूर्व के भी है। इनके अलावा अनेकों ऐसी महिलाएं भी है।जिनको परिवार के किसी न किसी सदस्य द्वारा प्रताड़ित किया गया। और उन्होंने अपना घर छोड़ने जैसे कदम उठाए। भौती थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम सविता सिंह के द्वारा महिला एवं बालिकाओं के प्रति भौंती थाने पर इस तरह का व्यवहार व वातावरण बनाकर तैयार किया गया है। कि महिला संबंधी मामलों में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वह तुरंत ही निसंकोच थाना प्रभारी के पास अपनी समस्या लेकर पहुंच जाती हैं। इस कार्यशैली के परिणाम स्वरुप ही बालिकाओं एवं महिलाओं का विश्वास जीता जा सका है। जिससे कहीं ना कहीं इस तरह के जटिल कार्य करने में भौती थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम सविता सिंह को सफलताएं प्राप्त हुई।