नवीन आधार कार्ड एवं संशोधन के नाम पर कोलारस महिला बाल विकास में बसूले जा रहे है 150 रूपये

नवीन आधार कार्ड एवं संशोधन के नाम पर कोलारस महिला बाल विकास में बसूले जा रहे है 150 रूपये

कोलारस - नवीन आधार कार्ड बनाने से लेकर आधार कार्ड में नाम, जाति, आयु, फोटो, पता जैसी समस्याओ को लेकर कोलारस नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग कई-कई दिन चक्कर काटने के बाद भी आधार कार्ड बनवाने एवं संशोधन के लिये भटक रहे है जबकि कोलारस के ही महिला बाल विकास के नीचे संचालित आधार कार्ड सेंटर में मौजूद दललो को यदि 150 रूपये मिल जाये तो चक्कर लगाने से एवं लाईन में लगने से छुटकारा मिल जाता है। 

शिकायतकर्ता भरत कुमार ने बताया कि वह कोलारस के महिला बाल विकास कार्यालय के नीचे हॉल में संचालित आधार कार्ड केन्द्र जब भी पहुंचे वहां भीड़ अधिक होने तथा 150 रूपये न देने पर उनसे कई-कई दिन चक्कर लगवाये गये इसी बीच उन्हे कोलारस के जगतपुर चौराहे पर आधार कार्ड बनाने के केन्द्र की जानकारी मिली वहां पहुचे पर मौजूद कम्प्यूटर कर्मियों ने तत्काल बिना शुल्क लिये नवीन आधार कार्ड के साथ आधार कार्ड संशोधन किये कुल मिलाकर छात्रो स्कूल में प्रवेश एवं महिलाओ को निःशुल्क गैस सिलेंडर से लेकर बाढ़ राहत का मुआवजा एवं शासन की अन्य योजनाओ में नवीन आधार कार्ड के साथ -साथ आधार कार्ड में त्रुटि होने पर संशोधन कराने की तत्काल आवश्यकता होती है उसी का फायदा कोलारस के महिला बाल विकास कार्यालय के नीचे संचालित आधार कार्ड केन्द्र पर मौजूद दलाल अवैध वसूली करने में जुटे हुये है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म