15 दिन के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल फिर खुलेगा


शिवपुरी - जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु शैक्षणिक सत्र 2020-21 में छात्रवृति पोर्टल 2.0 में आवेदन करने से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए 12 अगस्त से छात्रवृति पोर्टल को 15 दिवस के लिए खोला गया है। सम्बंधित संस्थायें अपने आवेदन से वंचित ओर पात्र विद्यार्थियों को नियामानुसार अपने आवेदन  छात्रवृति पोर्टल पर लॉक करने हेतु निर्देशित करें। विद्यार्थिगण एवं संस्थायें ध्यान रखें कि समय-सीमा में वृद्वि नही की जावेगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म