हाइवे किनारे दस बीघा जमीन फर्जी तरह से बिक्रय होने से बची
जमीन मालिक और पिता का नाम समान होने से रचा सडयंत्र
दीपक वत्स कोलारस - विगत 10 दिनों से फर्जी तरोके से माफियाओं द्वारा जमीन को बेचने की कबायत उस समय असफल हो गई जब मूल भूमि स्वामी प्रकट हो गया। कोलारस मैं करोड़ों की हाईवे स्थित जमीन को खुर्द बुर्द करने का षडयंत्र पिछले कुछ समय से चल रहा था हालही मैं उसकी रजिस्ट्री की भी प्रक्रिया भी जमा ली गई थी।लेकिन जैसे ही मूल भूमिस्वामी को इसकी जानकारी लगी तो वह प्रकट हो गया और रायता फैल गया।
मूलभूमि स्वामी द्वारा दिये गए आवेदन अनुसार
जानकारी के अनुसार भूमि सर्वे नम्बर 370/2, 371, 372 कुल रकवा 1.99 स्थित मनीपुर जो बायपास फोरलेन पर स्थित है। इसमे भूमिस्वामी मंगल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह के नाम से खसरा मैं दर्ज है। चुकी खसरा मैं भूमिस्वामी की जाति अंकित नही है इसका लाभ उठाकर मोहराई निवासी मंगल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह यादव ने सडयंत्र रचते हुए उक्त करोड़ों की भूमि को बेचने की योजना बनाना शुरु की। चूकि मूलभूमि स्वामी की जाति राजपूत है तो इस बिंदु से उक्त ममले का खुलासा हो गया। यह है कि उक्त भूमि हाइवे पर होने से करोड़ों की है किंतु फर्जी माफिया इसको महज 17 लाख मैं बेचने की योजना को अंजाम देना चाह रहे थे
2 माह पहले इनकी किताब भी जारी करा ली गई थी
जब फर्जी तरीके से इसको बेचने बाले जगह जगह इसको बेचने फिरते रहे तो बात फैल गई और इस जमीन पर मंगल सिंह राजपूत के रिस्तेदार इस जमीन पर काबिज थे उनसे संपर्क किया तो मामले का खुलासा हो गया। मूल भूमि स्वामी के काबिज रेस्तदार ने मूल भूमि स्वामी को फोन करके बुला लिया और जैसे ही इस सडयंत्र मैं शामिल लोगों को इसकी जानकारी मिली बे रफू हो गए । इस भूमि के मूल स्वामी मोहराई के यादब जाति के न होते हुए राजगढ़ के राजपूत बताए जा रहे है। विगत दिवस उन्होंने आकर एक आवेदन के माध्य्म से पूरे मामले का खुलासा किया और माफियाओं पर सख्त कार्यवाही कराने की बात कही। हैरत की बात ये है कि ऑनलाइन रजिस्ट्री के समय भी माफियाओं ने उक्त कारनामे को बड़ी चालाकी से अंजाम देने की सोच रची। आगे इस प्रकार के माफियाओं से राजस्व विभाग और रजिस्टार कार्यालय के आधकारी वर्ग को सजग रहने की आवश्यकता है। शायद इसी कारण शांसन ने मौका स्थल पर जाकर पंचनामा तैयार करने का नियम बनाया है ताकि राजस्व की लूट भी बचे और इस प्रकार के बिक्रय पर रोक लग सके।।
Tags
कोलारस