इंतजार खत्म, 9 अगस्त को किसानों के खाते में आएगी 2000 रुपये की 9वीं क़िस्त


इंतजार खत्म, 9 अगस्त को किसानों के खाते में आएगी  2000 रुपये की 9वीं क़िस्त
 
शिवपुरी - प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानो परिवारों को 6,000 रूपये प्रति वर्ष 3 किश्तों में दिए जाते हैं | इस योजना के तहत इस वित्त वर्ष किसानों को एक किश्त दी गई है जो योजना की शुरुआत से लेकर अभी तक 8वीं किश्त थी | इस वर्ष की दूसरी तथा योजना की कुल 9 वीं किश्त अब सभी लाभार्थी किसान परिवारों को दी जाएगी | योजना के तहत प्रत्येक वर्ष दूसरी क़िस्त अगस्त से नवम्बर माह के मध्य किसानों के बैंक खातों में दिए जाने का प्रावधान है | जो इस वर्ष की दूसरी तथा कुल 9 वीं किश्त 9 अगस्त को किसानों के बैंक खातों में दी जाएगी |

9 अगस्त को दी जाएगी अगली किश्त
प्रधानमंत्री मोदी 9 अगस्त, 2021 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की अगली किश्त जारी करेंगे। इसके माध्यम से 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान लाभार्थियों से वार्तालाप करेंगे और राष्ट्र को भी संबोधित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म