प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन खैमारिया ने हितग्राहियों को किया राशन वितरण

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन खैमारिया ने हितग्राहियों को किया राशन वितरण
 
कोलारस - प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना अंतर्गत हितग्राहियों को राशन वितरित किया गया। पूरे प्रदेश में 7 अगस्त को अन्न उत्सव के रूप में मनाया गया। जिले में अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए समारोह का आयोजन नहीं किया गया। लेकिन चिन्हित दुकानों पर हितग्राहियों को राशन का वितरित किया गया कोलारस में विपिन खैमारिया पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर हितग्राहियों को राशन वितरित किया और कहा कि संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ है गरीब परिवारों के लिए सरकार लगातार मदद पहुंचा रही है। 
विपिन खैमारिया पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान कोलारस पर शनिवार को पप्पू बाथम, पूजा परिहार, भारत, राधेश्याम सहित अन्य हितग्राहियों को राशन वितरित किया इस मौके पर उनके साथ रोहित वैष्णव बैरागी, संजीव चंदेल, दिलीप महाराज सहित अनेक लोक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म