कोलारस के शासकीय अस्पताल प्रांगण में स्थित आशाओं के विश्राम गृह पर किया आया ने कब्जा
आया शिवपुरी से करती है प्रतिदिन अप डाउन
दीपक वत्स कोलारस - कोलारस के शासकीय अस्पताल प्रांगण में स्थित आशाओं के विश्राम के लिए बनाया गया विश्राम ग्रह पर कोलारस अस्पताल में पदस्थ आया ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है और इस विश्राम गृह पर अपना ताला लगा रखा है जबकि आया प्रतिदिन शिवपुरी से अप डाउन करती हैं इसके बावजूद भी उन्होंने कोलारस के शासकीय अस्पताल प्रांगण में स्थित आशाओं के विश्राम गृह पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है बीते दिनों भी हमारे संवाददाता ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी परंतु इसके बावजूद भी कोलारस स्वस्थ केंद्र में पदस्थ आला अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और कोई कार्यवाही को अंजाम नहीं दिया है जिसके चलते आया का कब्जा बना हुआ है और ग्रामीण अंचलों से आने वाली आशा कार्यकर्ता इधर उधर भटकने को विवश दिखाई दे रही है
Tags
कोलारस