आपदा राहत के लिए आरआरटी टीम को किया रवाना
शिवपुरी - जिले में आपदा की स्थिति में लोगो को राहत पहुंचाने के लिए रैपिड रेस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शुक्रवार को रैपिड सिस्पोन्स टीम को रवाना किया। यह टीम क्षेत्र में भ्रमण करेंगी और लोगों से संपर्क करेगी। इसमें स्वास्थ्य, पशुपालन विभाग, पीएचई के वाहन को रवाना किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ स्प्रे, फॉगिंग का कार्य किया जाएगा। पुलिस कंट्रोल रूम से पीएचई के वाहन को भी रवाना किया गया। जिसके द्वारा टेस्टिंग, क्लोरीनेशन और जिन क्षेत्रों में हैंडपंप खराब है वहां सुधार का कार्य किया जाएगा। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पशु चिकित्सा इकाई वाहन को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। संपर्क के लिए नम्बर 9039476771 जारी किया गया है। इसके साथ ही असिस्टेंट कैलाश बाथम और सहायक हाकिम सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। पशुओं से संबंधित समस्या के लिए ग्राम वासी इनसे संपर्क कर सकते है। यह संजीवनी आकस्मिक चिकित्सा सेवा आज 7 अगस्त को शिवपुरी, खोड, वीरा में उपलब्ध रहेगी। पशुपालन विभाग द्वारा कंट्रोल रूम का नम्बर जारी इसके साथ ही पशुपालन विभाग द्वारा आपदा बाढ़ राहत कन्ट्रोल रूम का नम्बर जारी किया गया है। जिसका नम्बर 8815582548 टेलीफोन नम्बर 07492221506 है।
Tags
शिवपुरी