कोलारस अंचल में तीन दिन के अंदर पानी में डूबने से महिला की मौत, युवक लापता

कोलारस अंचल में तीन दिन के अंदर पानी में डूबने से महिला की मौत, युवक लापता

हरीश भागर्व, जयकुमार झा कोलारस - कोलारस परगने के अंदर अतिवृष्ठ एवं बाढ़ के दौरान बीते तीन दिनो के अंदर कोलारस के ग्रामीण अंचलों में पानी में डूब जाने से एक महिला की मौत तथा सोमवार को युवक के पानी में बह जाने से देर रात्रि तक युवक की कोई जानकारी नहीं मिली है पहला मामला कोलारस परगने के ग्राम दौलतपुर का है जहा नन्हीं बाई पत्नी शिवकुमार यादव की पानी में डूब जाने के कारण गांव के ही पास शनिवार को मौत की खबर मिली वही रविवार को पंचावली के पास सिंध नदी में चांदी के सिक्के मिलने की खबर के बाद लोग जान की परवाह किये वगैर चडती हुई सिंध नदी में सिक्के की खोज के लिये रविवार को दिन भर पानी में सिक्के खोजते रहे इसी क्रम में अगले दिन सोमवार को कोलारस परगने के ग्राम धंधेरा में गांव का ही युवक अनिल पुत्र वीर सिंह धाकड़ उम्र 26 वर्ष की पानी में डूब जाने की जानकारी प्राप्त हुई है बचाव दल सूर्य अस्त होने तक लापता युवक की तलास में जुटे रहे किन्तु सोमवार की देर शाम तक युवक की कोई जानकारी नहीं मिल सकी कुल मिलाकर शनिवार से लेकर सोमवार यानि की तीन दिनों के दौरान अतिवृष्टी एवं बाढ़ के बाद तीन घटना क्रम सामने आये जिसमें एक महिला की मौत एवं एक युवक लापता है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म