कोलारस - आदिवासी बाहुल्य ग्राम बैड़ारी की एकीकृत शाला मा.वि.बैड़ारी पर 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया ! इस अवसर पर शाला प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह लोधी ने विश्व आदिवासी दिवस की पृष्ठभूमि, उद्देश्य, प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला ! उन्होंने आदिवासी समुदाय के उत्थान, विकास और सशक्तिकरण के लिए किए गए संवैधानिक तथा कानूनी प्रावधानों को कारगर करने के लिए शिक्षा को सबसे कारगर हथियार बताया ! समुचित शिक्षा के अभाव में इस समुदाय के कल्याण के लिए किए गए सुरक्षोपाय प्रभावी नहीं हो नहीं हो पा रहे हैं ! इस अवसर पर शाला परिसर मे मौलश्री, अमलतास के पौधों का रोपण किया तथा शाला में कार्यरत स्वयंसहायता समूह की रसोइया सरवदी आदिवासी के घर पर सहजन के पौधे का रोपण किया ! और कुपोषण की समाप्ति में सहजन के महत्व की जानकारी दी गई ! आदिवासी समुदाय प्रकृति पूजक रहा है और वह सदियों से जल,जंगल, जमीन की रक्षा करता आया है ! वर्तमान में वह वृक्षारोपण की संस्कृति को अपनाकर आजीविका में वृद्धि के साथ कुपोषण जैसी समस्या को खत्म कर सकता है ! इस अवसर पर राजेश आदिवासी, भरत आदिवासी, परमाल आदिवासी, सरवदी आदिवासी ,सीताराम आदिवासी आदि कई लोग उपस्थित थे !
Tags
कोलारस
