ग्वालियर क्रेन हादसे में तीन ब्राह्राण समाज के लोगो की मौत पर समाज के लोगो ने की शोक संवेदना व्यक्त

कोलारस - ग्वालियर में महाराज बाड़े पर शनिवार की सुबह क्रेन के टूटने से तीन लोगों की मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को बुलवाया और सभी को अस्पताल पहुंचाया मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए थे मृतकों में फायरमैन कुलदीप दंडौतिया, प्रदीप राजौरिया व चौकीदार विनोद शर्मा शामिल है।

जानकारी के अनुसार झंडा बदलने के लिए क्रेन पर जब दो लोग चढ़े थे तभी क्रेन का पटा टूट गया इससे वे नीचे आ गिरे इस दौरान नीचे खड़े व्यक्ति के उपर टूटा हुआ हिस्सा गिरने से उसकी भी मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट भी मौके पर पहुंच गए शनिवार को हुये क्रेन हादसे में तीन ब्राह्राण समाज के लोगो की मौत पर समाज के लोगो ने की शोक संवेदना व्यक्त, शोक व्यक्त करने वालो में घनश्याम पाठक अभिभाषक, रामेश्वर भार्गव संयोजक सर्व ब्राह्राण समाज कोलारस, एडवोकेट हरीश भार्गव प्रधान संपादक, विपिन खैमरिया वरिष्ठ भाजपा नेता, चंचल पाराशर युवा भाजपा नेता, गोलू गुढ़ा वाले युवा भाजपा नेता, राम सडैया विधायक प्रतिनिधि कोलारस, अवध बोहरे मंडल अध्यक्ष भाजपा रन्नौद, डॉ.राजेश भार्गव भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कोलारस, राजकुमार भार्गव भाजपा पूर्व पार्षद कोलारस, दीपक वत्स पत्रकार, अशोक चौवे पत्रकार, विशोक व्यास पत्रकार, देवेन्द्र शर्मा पत्रकार, विवेक भार्गव पत्रकार सहित ब्राह्राण समाज के अनेक लोगो ने दुःख की इस घडी मेें ईश्वर से परिजनों को दुख शहन करने की प्रार्थना की है साथ अमर आत्मा को सदगति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म