कोलारस - कोलारस थाना अंतर्गत वायपास पर शनिवार की दोपहर को गाय बचाने के फेर में एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जानकारी के अनुसार महेंद्र परिहार निवासी गधाई करैरा का बताया गया है जो अपनी बहन को लेने कोलारस आया था तभी वायपास पर गाय बचाने के फेर में बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हाईवे एंबुलेंस 1033 द्वारा कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
Tags
कोलारस
