नशे में धुत लड़की ने डिलीवरी ब्वॉय को कार से कुचला, मौके पर मौत, लोगों ने गाड़ी में की तोड़फोड़

इंदौर में कार चला रही एक लड़की ने डिलीवरी ब्वॉय को कुचल दिया, जिसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, युवक को टक्कर मारने वाली युवती शराब पीकर गाड़ी चला रही थी। 

राजेंद्रनगर थाना टीआइ अमृता सोलंकी के मुताबिक, ट्रेजर टाउन निवासी चार लड़कियां एक होटल में पार्टी कर लौट रही थी। फूड कंपनी स्वीगी में डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी करने वाला देवीलाल राजेंद्र नगर स्थित शिवालय में खाना डिलीवरी करने बाइक से जा रहा था। राजेंद्र नगर ब्रिज के पास जैसे ही वह पहुंचा कि तेज रफ्तार एक कार  ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार युवक को घसीटते हुए डिवाइडर पार कर गई। डिलीवरी ब्वॉय की मौके पर ही मौत हो गई।  कार विजयनगर से ट्रेजर टाउन की ओर जा रही थी।  हादसे के बाद कार को भीड़ ने चारों ओर से घेर लिया और लड़कियों को बाहर निकाल कार में तोड़फोड़ कर दी।  पुलिस के मुताबिक, कार नितिन माहेश्वरी के नाम से रजिस्टर्ड है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म