पेट्रोल-डीजल के बाद अब LPG सिलेंडर महंगा,73.5 रुपए महंगा हुआ LPG सिलेंडर, आज से लागू हुई नई कीमतें
पेट्रोल-डीजल के बाद अब LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। सरकार ने आज 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 73.5 रुपए की बढ़ोतरी की है। नए रेट एक अगस्त से लागू हो गए हैं। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
प्रमुख शहरों में 19 किलोग्राम LPG गैस सिलेंडर की कीमत
शहर | कीमत (रुपए में) |
दिल्ली | 1623.00 |
मुंबई | 1579.50 |
कोलकाता | 1629.00 |
चेन्नई | 1761.00 |
पिछले महीने घरेलू सिलेंडर के बढ़े थे दाम
1 जुलाई को 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इस साल घरेलू सिलेंडर के दाम 138.50 रुपए बढ़ा है। दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपए था। जो अब 834.50 रुपए का मिल रहा है।
प्रमुख शहरों में 14.2 किलोग्राम LPG गैस सिलेंडर की कीमत
शहर | कीमत (रुपए में) |
दिल्ली | 834.50 |
मुंबई | 834.50 |
कोलकाता | 861.00 |
चेन्नई | 850.50 |
हर महीने की पहली तारीख को तय होते हैं दाम
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद दाम घटाने या बढ़ाने या स्थिर रखने का फैसला लेती हैं।
पिछले 7 सालों में गैस सिलेंडर की कीमत दोगुनी हुई
पिछले 7 सालों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत दोगुनी होकर 834.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी जो अब 834.50 रुपए है।