कोलारस के वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 में घर -घर बैक्सीन कार्यक्रम का शुभारंम्भ

कोलारस - अनुविभागीय अधिकारी श्रीवास्तव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के कोलारस नगर  क्षेत्र में सोमवार को कोविड के नोडल अधिकारी विवेक शर्मा द्वारा वार्ड नं. 13 एवं 14 में घर -घर वैक्सीन लगाऐ जाने के कार्यक्रम का सोमवार से शुभारम्भ कर दिया है सोमवार को नगर के 13 एवं 14 वार्ड नम्बरों में घर-घर वैक्सीनेशन का कार्यक्रम के तहत घर-घर जाने का कार्य किया पूर्व विधायक प्रतिनिधि ओ.पी. भार्गव के गृह निवास पर नगर पंचायत के कोविड नोडल अधिकारी विवेक शर्मा, ए.एन.एम. द्रौपति अहिरवार ऑगनवाड़ी विभाग श्रीमती सीमा भार्गव, गॉयत्री भार्गव, सहायिका रचना भार्गव का गृह निवास पर माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर ओ.पी. भार्गव द्वारा स्वागत किया भार्गव ने स्वास्थ्य टीम को वधाई दी साथ बीएमओ डॉ अल्का त्रिवेदी, डॉ विवेक शर्मा, डॉ आंनद जैन, महिला बाल विकास अधिकारी पूजा स्वर्णकार, नगर पंचायत सीएमओ महेश जाटव को बधाई देते हुये बताया कि यह भी अपने कर्तव्य के लिये तत्पर रहते है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म