ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 15 सितम्बर से

शिवपुरी - खरीफ विपणन वर्ष 2021 22 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटे अनाज ( ज्वार एवं बाजरा) के उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 15 सितम्बर से 14 अक्टूबर 2021 तक किया जाएगा। पंजीयन हेतु निर्धारित किये गये 11 पंजीयन केन्द्रों पर प्रातः 07 बजे से सायंकाल 09 बजे तक शासकीय कार्य दिवसों में पंजीयन किया जाएगा जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि भू स्वामियों को पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन करवाने के साथ-साथ एमपी किसान एप पर भी पंजीयन कर सकेंगे। सिकमी कृषक एवं वन पट्टाधारी का पंजीयन केवल पंजीयन केन्द्र पर ही हो सकेगा। ऐसे कृषक का पंजीयन किसान एप नही होगा।

एमपी किसान एप पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज

एमपी किसान एप पंजीयन हेतु किसान को इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जिसमें आधार कार्ड की प्रति, बैंक पासबुक की प्रति (राष्ट्रीयकृत एवं जिला केन्द्रीय बैक की शाखाओं के एकल खाते ही मान्य होगे), जन-धन, ऋण, नाबालिग, बन्द एवं अस्थायी रूप से रोके गये खाते (विगत 06 माह से क्रियाशील नही हो) आदि पंजीयन में मान्य नही होंगे। समग्र सदस्य आईडी की प्रति ( न होने की दशा में पैन कार्ड की प्रति), वनाधिकार पट्टाधारी के पट्टे की प्रति, सिकमीदार किसानों को सिकमी अनुबंध की प्रति शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म