2 घण्टे ग्रामीण जनों के पीछा करने के बाद अटरूनी उचित मूल्य दुकान का खाद्यन बाजार में बिकने से बचा

कोलारस - कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले लुकवासा पुलिस चौकी क्षेत्र के देहरदा चौराहे पुल के नीचे मंगलवार की रात्रि करीब 10 बजे ग्राम पंचायत अटरूनी के ग्रामीण जनों ने पंचायत की उचित मूल्य दुकान की खाद्य सामग्री से भरी ट्रॉली घेरकर खडे थे जिसकी सूचना ग्रामीण जनों ने अनेको बार लुकवासा पुलिस चौकी को दी किन्तु राजनैतिक दबाब के चलते लुकवासा पुलिस उक्त ट्रेक्टर ट्रॉली जोकि खाद्यन से भरे हुये थे जिसकी सूचना पुलिस को 8 बजे के करीब ग्रामीण जनों ने दी थी किन्तु लुकवासा पुलिस ने 2 घण्टे तक कार्यवाही नहीं की जिसके चलते लुकवासा में व्यापारी के गोदाम जहां शासकीय बारदाना को हटाकर ट्रॉली में गेंहू, चावल भरे हुये थे पर कार्यवाही की होती तो ग्रामीण जनों को 2 घण्टे तक ट्रॉली का पीछा नहीं करना पड़ता रात्रि 9ः30 बजे के उपरांत जब उक्त मामले की सूचना कोलारस एसडीओपी को दी गई तब एसडीओपी के हस्ताक्षेप के बाद लुकवासा पुलिस ने मजबूरी में रात्रि 10 बजे खाद्यन से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली के विरूद्ध जप्ती की कार्यवाही की पुलिस ने पकड़ा टेक्टर ट्रॉली में भरा कंट्रोल का खाद्यन्न रात 10 बजे लुकवासा पुलिस को सूचना मिली कि अटरूनी सैल्समैन द्वारा गरीब किसानों का माल बेचने जा रहा है तभी लुकवासा चौकी प्रभारी ने अपनी सतर्कता दिखाते हुए ग्रामीणों की मदद से टेक्टर ट्रॉली सहित माल पकड़ लिया जिसमे, गेंहू, चावल ट्रॉली में खुले बारदाने के भरे हुए थे जिसमें कुछ सरकारी कट्टे भी है एसडीओपी अमरनाथ वर्मा के निर्देशन में चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर उचित मूल्य दुकान का खाद्यन ट्रेक्टर ट्रॉली सहित पकड़ कर जप्ती में लेकर आगे की कार्यवाही के लिये खाद्य विभाग को सूचना जांच हेतु दे दी गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म