अप्रेन्टिसशिप ड्राईव 21 सितम्बर को

शिवपुरी - शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, इंदौर में एक दिवसीय अप्रेंटिसशिप ड्राइव का आयोजन 21 सितंबर को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा इस ड्राईव में वॉल्वो-आयशर कमर्शियल व्हीकल्स ग्रुप द्वारा भाग लेकर भोपाल/देवास/पिथमपुर/बग्गड़ प्लांट में कुल 850 पद (650 अप्रेंटिस+200 एनईईएम) पर भर्ती की जाएगी।

प्राचार्य, शासकीय आईटीआई ने बताया कि अप्रेन्टिसशिप ड्राईव में 76 ट्रेड यथा फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर (गैस एण्ड इलेक्ट्रिक), मैकेनिक मोटर व्हीकल (एमएमव्ही), डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, टर्नर, पेंटर, वायरमेन, ट्रैक्टर मैकेनिक, शीट मेटल वर्कर एवं अन्य 65 इंजीनियरिंग ट्रेड से आईटीआई (एनसीव्हीटी/एससीव्हीटी) उत्तीर्ण पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। आयोजकों को न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु की सीमा नहीं है। प्रतिमाह 7700 से 10000 रूपए स्टाइपेंड एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। यदि आप ड्राइव में भाग लेना चाहते हैं तो निर्धारित स्थल एवं स्थान पर अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा, सीवी, रिज्यूम सहित 21 सितम्बर को प्रातः 9 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो। अप्रेन्टिसशिप भर्ती अप्रेंटिसशिप नियमों एवं कंपनियों के शर्तों अनुसार की जाएगी। अप्रेंटिसशिप ड्राइव में प्रतिभागिता हेतु यात्रा देय नहीं होगा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म