शिवपुरी केयर अस्पताल में 350 के करीब मरीजों ने शिविर के माध्यम से लिया स्वास्थ्य लाभ - नितिन वर्मा

शिवपुरी केयर अस्पताल में 350 के करीब मरीजों ने शिविर के माध्यम से लिया स्वास्थ्य लाभ - नितिन वर्मा
कोलारस - कोलारस में रविवार को शिवपुरी केयर अस्पताल, कोलारस, द्वारा विशाल नि: शुल्क जनरल सर्जरी, हड्डी एवं जोड़ रोग और स्त्री एवं प्रसूति रोग चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न  हुआ। इस शिविर में  कोलारस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में से ३५०+ मरीजों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं शिविर में मौजूद मल्टी स्पेशलिस्ट डॉक्टर द्वारा परामर्श लिया और शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लिया। शिविर में मल्टी स्पेशलिस्ट डॉ. सौरभ चौहान, डॉ. एस के बंसल एवं डॉ. प्रियंवदा शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। अस्पताल संचालक डॉ. नितिन वर्मा द्वारा बताया गया कि शिविर में मरीजों की समस्त बीमारियों का सफलतापूर्वक उपचार एवं परीक्षण किया गया और नि: शुल्क दवाइयां वितरित की गई साथ ही साथ समस्त जांच भी नि: शुल्क  कराई गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म