एमपीटास पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितम्बर

शिवपुरी - आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार अनुसूचित जनजाति वर्ग के महाविद्यालयीन विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2020-21 हेतु एमपीटास पोर्टल पर छात्रवृत्ति के आवेदन अब 7 सितंबर तक कर सकते हैं  उल्लेखनीय है कि पूर्व में छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि 31 अगस्त 2021 निर्धारित की गई थी, किन्तु कुछ विभागों द्वारा विद्यार्थियों का पूर्ण डाटा अपलोड नहीं किए जाने के कारण अब आवेदन करने की तिथि को 07 सितम्बर 2021 तक बढ़ा दिया गया है। समस्त पात्र विद्यार्थी जो आवेदन करने से वंचित रह गए हैं वे निर्धारित समय-सीमा में पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म