कोलारस - गत दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का मुख्य चिकित्सा अधिकारी पवन जैन निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान 100 प्रतिशत टीकाकरण करवाए जाने के लिए बीएमओ डॉ. अल्का त्रिवेदी को निर्देशित किया गया कि 100 प्रतिशत टीकाकरण हेतु समाज सेवी एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग ले इस दौरान महिला बालविकास अधिकारी पूजा स्वर्णकार, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ आंनद जैन, नगर पंचायत सीएमओ महेश जाटव, वी.सी.एम. विवेक पचौरी मौजूद रहे साथ ही बैठक के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संस्था का भ्रमण किया गया जिसमंे प्रसुति गृह में महिलाओ से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा वही ऑपरेशन थ्रेटर वार्ड लेबर रूम, एन.आर.सी. का निरीक्षण किया एवं स्टाफ को दिशा निर्देश दिए साफ सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया निरीक्षण के समय भाजापा नेता एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि ओ.पी. भार्गव, भाजपा वरिष्ठ नेता सुरेश जैन मौजूद रहे साथ ही ओ.पी. भार्गव द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र में डी.जी.टल. मशीन लगवाऐ जाने का आग्रह किया भार्गव ने बताया कि 35 वर्ष पुरानी मशीन है उससे एक्सरा मशीन से स्पष्ट फिल्म नही आती है कोलारस के मरीजो को शिवपुरी एक्सरा के लिए जाना पड़ता है यदि कोलारस में ही इस समस्या का हल निकाल लिया जाये तो वह मरीजों के लिये लाभ दायक होगा।
100 प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिऐ समाज सेवी एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग ले - जैन
Tags
कोलारस
