कोलारस - मामला कोलरस थाना क्षेत्र के ग्राम राई का जहां पास ही में रहने वाले रामबाबू गडरिया ने एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। पिता श्रीनिवास के अनुसार बुध-गुरुवार की दरम्यानी रात उसकी बेटी पूनम शौच के लिए घर से बाहर आई थी, लेकिन बहुत देर तक जब वह नहीं लौटी तो वह व उसका पुत्र अमित उसे तलाशने बाहर आये बाहर कुएं के पास रामबाबू गड़रिया उसकी बेटी से बात कर रहा था पिता श्रीनिवास को जैसे ही रामबाबू ने देखा वह बेटी को बाइक पर बिठा कर भाग गया जब इस बात का विरोध लड़की के पिता व भाई ने किया तो रामबाबू के परिजनों ने उनके साथ मारपीट कर दी फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
Tags
कोलारस

