अटरूनी पंचायत उचित मूल्य दुकान का खद्यान बाजार में आया बिकने, ग्रामीण जनों ने किया पीछा, लुकवासा पुलिस ने बारदाना न होने के चलते कार्यवाही से किया इनकार

कोलारस - कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अटरूनी उचित मूल्य दुकान के लिये गेंहू, चावाल, बाजरा लुकवासा में व्यापारी के यहां बारदाना निकाल कर ट्रॉली में भरकर बेचने के लिये लाया जा रहा था ग्राम पंचायत अटरूनी के हरिजन एवं अन्य ग्रामीण जनों को इसकी सूचना मिल गई ग्रामीण जन बाइको को लेकर ट्रॉली के पीछे लग गये इसी बीच ट्रेक्टर चालक एवं सैल्समैन को उक्त ग्रामीण जनों के द्वारा पीछा करने की जानकारी लग गई सैल्समैन के द्वारा फोन करते ही ट्रेक्टर चालक खाली बारदाना खेत में फेंककर व्यापारी के गोदाम से वायपास होते हुये देहरदा तिराहे की ओर मंगलवार की रात्रि करीब 09 बजे रवाना हो गया जिसकी सूचना ग्रामीण जनों ने लुकवासा पुलिस चौकी को दी पुलिस ने बारदाना न होने के चलते ट्रेक्टर ट्रॉली पकड़ने से इंकार कर दिया जब कि ग्रामीण जनों का कहना है कि लुकवासा - अटरूनी क्षेत्र में चावालों की पैदाबार होती ही नहीं है फिर भला पुलिस द्वारा सूचना मिलने के बाद भी ट्रेक्टर ट्रॉली एवं उसमें भरे उचित मूल्य दुकान के माल को जप्ती में न करके कहीं न कहीं पुलिस के ऊपर सबाल खड़े अवश्य कर दिये है खबर लिखे जाने तक उचित मूल्य दुकान की खादय सामग्री से भरी ट्रॉली ट्रेक्टर सहित ग्रामीण जनों ने देहरदा चौराहे पुल के नीचे घेरकर खड़े हुये थे किन्तु पुलिस कार्यवाही से पल्ला झाडते हुये दिखाई दी वहीं प्रशासनिक एवं खादय विभाग के अधिकारियों को भी ग्रामीण जनों ने फोन पर सूचना देने की बात कहीं किन्तु फोन पर कोई उपलब्ध नहीं हो सका। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म