कोलारस - कोलारस परगने के ग्राम सेसई सड़क की उचित मूल्य की दुकान पर विधायक रघुवंशी के हाथो से बांटा गया अन्न उत्सव कार्यक्रम में हितग्राहियों को निःशुल्क राशन बता दे की मंगलवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मनाये जाने बाले अन्न उत्सव कार्यक्रम में मंगलवार को ग्राम सेसई सड़क में शासकीय उचित मूल्य दुकान पर हितग्राहियों को निःशुल्क राशन वितरण किया गया इस मौके पर कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के हाथों से हितग्राहियों को अन्न योजना का लाभ वितरित किया गया कार्यक्रम में कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, जिला खाद्य अधिकारी पटेल, कोलारस एसडीएम बीबीएल श्रीवास्तव, फ़ूड इंस्पेक्टर मांझी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
कोलारस
