पिछोर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुये कोलारस विधायक रघुवंशी

कोलारस - रविवार 5 सितम्बर को कोलारस विधायक एवं जिला अध्यक्ष राजू बाथम पिछोर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुये कोलारस विधायक ने बताया कि 5 दिसम्बर शिक्षक दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर पिछोर में श्रीमती पूनम राजौरिया व श्रीमती उमा यादव एवं महिला संगठन द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में अपनी पत्नि विभा रघुवंशी के साथ सम्मिलित हुआ साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम भी उपस्थित रहे विधायक रघुवंशी ने कहां कि शिक्षक दिवस का उत्सव 5 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते है हर वर्ष इस अवसर पर स्टूडेंट्स टीचर्स को शुभकामनाएं और गिफ्ट देकर सम्मानित करते हैं परन्तु दो वर्षो से कोरोना काल के चलते स्कूल और कॉलेजों के बंद होने के कारण यह शिक्षक दिवस का कार्यक्रम कोरोना गाइड लाईन का पालन करते हुये मनाया जा रहा है।

स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर, 1888 को हुआ था, इस कारण सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में भारत में श्शिक्षक दिवस श् मनाया जाता है.

साउ पोलो में मना पहला शिक्षक दिवस

15 अक्टूबर, 1827 के दिन प्रेडो-I ने ब्राजील में प्राथमिक स्कूलों की स्थापना संबंधी आदेश दिया था. इसी दिन की याद में साउ पोलो के एक छोटे से स्कूल के कुछ शिक्षकों ने 15 अक्टूबर, 1947 को पहली बार शिक्षक दिवस का आयोजन किया था. धीरे-धीरे पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा और 1963 में आधिकारिक रूप में इस दिन को शिक्षक दिवस का दर्ज़ा दे दिया गया.


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म