अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मार्चा द्वारा विभिन्न मांगों के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा
कोलारस - प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की प्रदेश तथा जिला स्तरीय विभिन्न न्यायोचित मांगों के सम्बंध में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन के नाम एसडीएम कार्यालय पर नायब तहसीलदार पूजा यादव को ज्ञापन सौंपा। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा द्वारा ज्ञापन का वाचन किया गया। ज्ञापन में उल्लेखित मांगों में मुख्य रूप से प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों सहित पेंशनरों निगम मंडल में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों को केन्द्रीय कर्मचारियों के समान केन्द्रीय तिथि से 16 प्रतिषत मंहगाई भत्ते का भुगतान एवं वेतन वृद्धि का एरियर्स, पदोन्नतियां, स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ, गृह भाड़ा भत्ता व अन्य भत्ते सातवें वेतनमान अनुसार केन्द्रीय कर्मचारियों के समान दिया जावे, विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगति सेवा अवधि अनुसार पदनाम, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के निराकरण दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी, स्थाई कर्मी, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमितीकरण, अनुकंपा नियुक्ति के सरलीकरण तथा एनपीएस व्यवस्था बंद कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जावे। शिक्षा विभाग में कार्यरत नवीन शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों को क्रमोन्नति दी जावे, सातवें वेतनमान की द्वितीय किष्त व हड़ताल अवधि के वेतन का भुगतान, भृत्यों का पदनाम बदलकर कार्यालय सहायक किया जाए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को नियमित वर्ग में शामिल किया जाए, शिक्षकों को वेतनमान के अनुसार पदनाम, शासकीय अवकाशों में कर्मचारियों से कार्य न लिया जाए आदि शामिल हैं।
ज्ञापन देने आए सैकड़ों अधिकारी कर्मचारियों में अध्यापक संगठन के जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी, अरविंद सरैया जिला प्रवक्ता, मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार कोली, तहसील अध्यक्ष विमल शर्मा, संयोजक दीपक भागौरिया, सर्वेश पुरोहित, महेश गौड, राजेश धाकड़, विक्रम व्यास, सुरेन्द्र लोधी, मनोज करौठिया, हरिप्रकाश कटारे, अवधेष खेमरिया, भगवत शरण पाण्डेय, आलोक जैमिनी, रघुवीर पाल, विपिन जैन, सीपी राठौर, राजीव दुबे, भरत शर्मा, अविनाष भार्गव गोपाल सिंह यादव, शिवहरि रघुवंशी, राजीव शर्मा, मधुसूदन सिंघल, केशव उपमन्यु, अजय जैन, अमर लाल चौधरी, रामजी भार्गव, कालूराम लोधी, श्याम सिंह हाड़ा, ओम प्रकाष धाकड़, हरिशंकर मथनेया, अनिल भागौरिया पटवारी, राजेन्द्र शर्मा, तहसील अध्यक्ष पटवारी संघ, प्रदीप अग्रवाल पटवारी, शुभम जैन, पटवारी, लालजी राम शाक्य, राकेश चतुर्वेदी, श्रीमती मुक्तिलता, राजवीर सिंह यादव, अशोक जाटव, जगदीश प्रसाद, मुकेश मिततल, अषोक कटारे, अनिल गोयल, लक्ष्मण पाल, राजेश जाटव, नरेन्द्र जाटव, कोमल सिंह दोहरे, संतोश कुमार शर्मा, गोपाल सिंह जाटव, नईम मोहम्मद सिद्विकी, बीके गोयल, कैलाष नारायण शर्मा, कुलदीप भार्गव, गोपाल शर्मा आदि के अलावा विभिन्न संगठनों के लगभग 200 अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
नवीन पदाधिकारियों का रेस्ट हाउस पर हुआ स्वागत
विभिन्न मांगों सम्बंधी ज्ञापन देने के उपरांत रेस्ट हाउस में अधिकारी कर्मचारियों द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, नवीन पदाधिकारियों जिनमें संयोजक दीपक भागौरिया, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार कोली तथा तहसील अध्यक्ष विमल शर्मा का समस्त कर्मचारियों द्वारा फूल मालाओं से सम्मान कर स्वागत किया गया। इसके बाद समस्त कर्मचारियों द्वारा स्वल्पाहार किया गया।
Tags
कोलारस